कस्बा चिलकाना सुल्तानपुर
यह कस्बा जिला मुख्यालय से
15 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है. यहां स्कूल
कॉलेज मदरसे एजुकेशन की सभी व्यवस्थाएं हैं.
यहां पोस्ट ऑफिस और थाना भी
है.
यहां मुख्य बाजार और अनाज
मंडी भी है तथा फल फ्रूट व सब्जी की मंडी भी है.
साप्ताहिक बाजार यहां सोमवार
को लगता है. जिसमें परचून का सामान कपड़े आदि मिलते हैं|
इंटर की पढ़ाई तक के सभी स्कूल
यहां उपलब्ध है इससे आगे पढ़ाई करने के लिए सहारनपुर जाना पड़ता है जहां पर डिग्री
कॉलेज आदि मौजूद है.
कस्बा चिलकाना सुल्तानपुर
में नगर निकाय है जो यहां की सफाई व्यवस्था लाइट पानी आदि उपलब्ध कराती है. जिसका टैक्स
नगर पालिका को दिया जाता है.
यहां मुख्य तीन चीज मशहूर
हैं लकड़ी की नक्काशी का कार्य, लोहे से निर्मित सामान तथा यहां चावल आदि.
जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन सहारनपुर है जिसकी दूरी 15 किमो0 है |
निकटतम रेलवे स्टेशन सरसावा है जिसकी दूरी 10 किमो0 है |

0 Comments